#Social

CG: मृतक के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता


Durg. दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 24 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिसाली सेक्टर भिलाई तहसील व जिला दुर्ग निवासी विवेक कुमार की विगत 24 अक्टूबर 2023 को पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार वार्ड नं. 14 भाठापारा कुरूद थाना जामुल जिला दुर्ग निवासी खम्मनलाल निषाद की विगत 29 अक्टूबर 2023 को जलने से उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। ग्राम पथरिया तहसील अहिवारा जिला दुर्ग निवासी संजू ठाकुर की भी विगत 30 अगस्त 2023 को खदान के पानी में डूबने से मृत्यु हो

गयी थी।

ग्राम अहिवारा तहसील अहिवारा जिला दुर्ग निवासी हेमा जोशी की विगत 15 मई 2018 को आग से जलने से मृत्यु हो गई थी। इलाहाबाद बैंक के पास कुम्हारी तहसील अहिवारा जिला दुर्ग निवासी वासुदेव चावड़ा की भी विगत 02 सितंबर 2022 को पानी में डूबने से एवं ग्राम जंजगिरी तहसील भिलाई 03 जिला दुर्ग निवासी कामदेव साहू की विगत 26 अक्टूबर 2020 को पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. विवेक कुमार के पिता राधेश्याम ठाकुर को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार स्व. खम्हनलाल निषाद की पत्नी बुधवंतीन निषाद़ को, स्व. संजू ठाकुर की पत्नी संतोषी बाई को, स्व. हेमा जोशी के पति संजू जोशी को, स्व. वासुदेव चावड़ा की माता रेखा चावड़ा को एवं स्व. कामदेव साहू के पिता पवन साहू को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button