#Social
CG में 111 फिट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का रमन सिंह ने किया उद्घाटन

Balod. बालोद। ग्राम कुरदी, जिला बालोद में राष्ट्र प्रेम के प्रतीक 111 फिट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगे” को फहराकर गौरवान्वित महसूस किया। इसके साथ ही क्षेत्र के 20,000 से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सहकारी बैंक का लोकार्पण और छत्तीसगढ़ महतारी व पृथक राज्य छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रतिमा का अनावरण किया। इन सभी सौगातों के लिए सभी कुरदीवासियों को बधाई दी।




