#Social

CG: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर हुई कड़ी कार्रवाई


Kanker. कांकेर। कांकेर में यातायात विभाग ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। कोर्ट ने 6 हाइवा चालकों पर 60 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। यह दूसरी बार है जब विभाग ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चालान कोर्ट में पेश किए हैं। विभाग ने अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की है। बिना हेलमेट, तीन सवारी, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के 45 मामलों में 13,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। यातायात विभाग के मुताबिक, रात के समय कई वाहन चालक नशे में गाड़ी चला रहे हैं। इससे हादसों का खतरा बढ़ रहा है। विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है, लेकिन फिर भी कुछ चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। विभाग ने सभी दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर चलने की हिदायत दी है। साथ ही, दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button