#Social

CG BREAKING: गुम हुए मोबाइल फोन को पुलिस ने ढूंढ निकाले


Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा के अलग-अलग थाने क्षेत्र से गुम और चोरी हुए कुल 110 मोबाइल फोन हमर पुलिस हमर संग अभियान के तहत उनके मालिकों को वापस लौटाए गए। इन सभी मोबाइल की कीमत 12 लाख रुपए है। इस दौरान एसपी विवेक शुक्ला ने कहा कि इन दिनों साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहा है। क्रिमिनल मोबाइल के जरिए लोगों की निजी जानकारी चोरी कर लेते हैं। इसके बाद इसकी एवज में पैसों की डिमांड और दूसरे तरह के अपराध को अंजाम देते हैं। शुक्ला ने इस तरह के अपराधों से बचने के लिए फोन का पासवर्ड स्ट्रांग रखने का सुझाव दिया। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक फोटो या कंटेंट शेयर करने से मना किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button