CG BREAKING: पारिवारिक विवाद के चलते मां

राजनांदगांव। CG BREAKING: जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम चौथना में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी भतीजे के द्वारा मां और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई, वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल है। जिसे रायपुर रिफर किया गया है। वहीं इस सनसनीखेज हत्याकांड की पुलिस जांच कर रही है ।

डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र से ग्राम चौथना में शुक्रवार की देर रात पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी हेमंत सोनकर द्वारा अपनी चाची कमला सोनकर और उनके बेटे खोमेन्द्र सोनकर पर प्राण घात हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हमले में उनकी बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

– Advertisement –

Ad image

इस मामले में डीएसपी क्राईम सत्य प्रकाश तिवारी का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी हेमंत सोनकर ने अपनी चाची और अपने चचेरे भाई के ऊपर प्राण घात हमला किया है जिससे दोनों की मृत्यु हो गई है। उन्होने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा ।

इस दोहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। हत्या की पीछे की वजह को लेकर पुलिस ने अपनी जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

– Advertisement –

Ad image


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button