#Social

CG BREAKING: लाखों के इनामी नक्सली गिरफ्तार


Sukma. सुकमा। जिले थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जहां सुरक्षा बलों ने 2 नक्सलियों को विस्फोटक सामाग्री के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में जिला बल, डीआरजी, 165 और 231 वाहिनी सीआरपीएफ की भूमिका महत्वपूर्ण रही। जानकारी के मुताबिक दोनों गिरफ्तार नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के निवासी हैं। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में से एक पर छत्तीसगढ़ शासन ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। यह गिरफ्तारी नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति कायम रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button