CG : कलेक्टर ने जारी किए आदेश… इस जिले में रहेगा एक सप्ताह का LOCKDOWN
राजनांदगांव । कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राजनांदगांव कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने जिले में एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन कर दिया है। आने वाले 4 सितंबर शाम 7 बजे से 12 सितंबर सुबह 7 बजे तक सम्पूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। इस दौरान सभी व्यवसायिक संस्थान बंद रहेंगे। केवल इमरजेंसी सेवा के लिए छूट दिया गया है।





