छत्तीसगढ़ में आज 1916 नए कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि, रायपुर के 674 मरीज भी शामिल

रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 1916 मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे जिला रायपुर से 674, दुर्ग से 209, बिलासपुर से 194, रायगढ़ से 138, राजनांदगांव से 96, महासमुंद से 80, बालोद से 66, धमतरी से 56, जांजगीर-चांपा से 51, बलौदाबाजार से 40, कोरबा से 38, बीजापुर से 35, बस्तर से 29, सरगुजा से 27, मुंगेली व जशपुर से 21-21, सुकमा से 17, गरियाबंद, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा व नारायणपुर से 16-16, कोरिया से 15, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से 10, बलरामपुर व कांकेर से 07-07, सूरजपुर से 05, अन्य राज्य से 04 मरीज शामिल है | आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।

बता दें कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 609578 (RTPCR . 386330 + TrueNat – 36046+ Rapid Antigen Kit – 187202) सैम्पल जांच किया गया है. जिसमें 35330 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 18220 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 16811 मरीज सक्रिय हैं। भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित हैं, जिनमें कुल 2901908 स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए है, कुल 801282 मरीज सक्रिय हैं तथा कुल 66333 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button