CG : प्रदेश में कोरोना का कहर जारी…, एक ही परिवार के 3 लोगों की ली जान

दुर्ग । देश में कोरोना महामारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। बता दे कि अब तक करीब 74 हजार कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 43 लाख के पार पहुंच चुका है। वहीं, करीब 9 लाख कोरोना मरीजों का इलाज जारी है।
गौरतलब है कि गंजपारा निवासी राठी परिवार में कोरोना का कहर टूट पड़ा है। जहां 10 दिन पहले नत्थूलाल राठी की कोरोना से मौत हुई उस समय उनकी पत्नी भी कोरोना महामारी से संक्रमित थी। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी की मौत के बाद कुछ घंटे बाद ही उसके बड़े बेटे की मौत हो गयी। नत्थूलाल राठी की पत्नी रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थी जबकि पुत्र भिलाई के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।



