CORONA BREAKING : भारत में कोरोना संक्रमण का भयानक रूप…24 घंटे में 95,735 नए मामलो की पुष्टि…1,172 लोगों की हुई मौत…
नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी लगातार बढ़ते जा रहा है और भयानक रूप लेते जा रहा है। दुनिया में सबसे तेजी से कोरोना संक्रमण अपने देश में ही बढ़ते जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 95,735 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 7 सितंबर को रिकॉर्ड 90,802 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे। वहीं 24 घंटे में 1172 लोगों की जान चली गई है। देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 44 लाख पार पहुंच गई है। दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है। लेकिन हर दिन अमेरिका से कई गुना कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं।
बता दे कि स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 44 लाख 62 हजार हो गई है। इनमें से 75,062 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 19 हजार हो गई और 34 लाख 71 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।
ICMR के मुताबिक, 9 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 29 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.68% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
Single-day spike of 95,735 new #COVID19 cases & 1,172 deaths reported in India, in the last 24 hours.
The total case tally stands at 44,65,864 including 919018 active cases, 3471784 cured/discharged/migrated & 75062 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/eaRLQHDesZ
— ANI (@ANI) September 10, 2020


