#Social

CG NEWS: जेल से जमानत पर निकला आरोपी, घर में घुसकर किया छेड़छाड़


Jashpur. जशपुर। दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आरोपी जब जमानत पर बाहर आया तो फिर पीड़िता के घर पहुंच गया। इतना ही नहीं वह घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। जिसके बाद आरोपी को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 2021 में इसी नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया था। पीड़िता ने आस्ता थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि दिनांक 8 अगस्त 2024 की सुबह उसके मम्मी-पापा खेत तरफ काम करने गये थे। पीड़िता सुबह 9.30 बजे घर में अकेली थी और कॉलेज जाने के लिये तैयार हो रही थी।
उसी समय पड़ोस के गांव का विद्याधर राम घर आकर मोबाईल चार्जर मांगने के बहाने घर में घुस गया। घर में अंदर घुसकर घर का दरवाजा बंद कर दिया और पीड़िता को बेईज्जत करने की नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। जिससे पीड़िता जोर जोर से चिल्लाई और रोने लगी। उसी समय इसके माता-पिता खेत में काम करके घर पहुंचे। इसकी आवाज को सुनकर पिता ने दरवाजा खोला तो विद्याधर राम ने प्रार्थिया के पिता को घर के दरवाजे के पास धक्का मारकर बाहर भाग गया। इस दौरान उसका मोबाईल और चप्पल को घर पर छूट गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button