CG NEWS: दर्दनाक सड़क हादसा: नगर निगम के पानी

राजनांदगांव। CG NEWS: शहर में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रक्षित आरक्षी केंद्र के सामने नगर निगम के पानी टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान शिक्षिका आभा सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा बसंतपुर थाना क्षेत्र में पाताल भैरवी मंदिर के समीप हुआ। आभा सिंह स्कूटी से जा रही थीं, इसी दौरान नगर निगम के पानी टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।

– Advertisement –

Ad image

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button