CG NEWS : नवरात्रि ड्यूटी सफलतापूर्वक पूरी, मां बम्लेश्वरी के दरबार में राजनांदगांव पुलिस और पुलिस बैंड ने की आरती, जीरो दुर्घटना के साथ मेला संपन्न

रायपुर। CG NEWS : शारदीय नवरात्रि अष्टमी के अवसर पर, माँ की असीम कृपा से नवरात्रि पर्व के दौरान संपन्न हुई महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के सफल निर्वहन के उपरांत, राजनांदगांव पुलिस द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से माँ बम्लेश्वरी मंदिर में आरती एवं अर्चना की गई।

इस अवसर पर राजनंदगांव पुलिस बैंड के द्वारा भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया गया, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं श्रद्धा का संचार हुआ। साथ ही, नवरात्रि ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल ने माँ के श्रीचरणों में उपस्थित होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

नवरात्रि के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित कराया गया, जिसकी व्यापक सराहना प्राप्त हुई इसके लिए राजनंदगांव पुलिस आभारी है। किसी भी पदयात्री के साथ शून्य दुर्घटना साथ ही डोंगरगढ़ मेला व्यवस्था किसी भी प्रकार आपराधिक घटना घटित नहीं हुई तथा सभी कार्यक्रम शांति पूर्वक संपन्न हुए। राजनांदगांव पुलिस भविष्य में भी जनसेवा, सुरक्षा एवं धार्मिक आयोजनों के सुचारु संचालन हेतु इसी प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।

The post CG NEWS : नवरात्रि ड्यूटी सफलतापूर्वक पूरी, मां बम्लेश्वरी के दरबार में राजनांदगांव पुलिस और पुलिस बैंड ने की आरती, जीरो दुर्घटना के साथ मेला संपन्न appeared first on Grand News.


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button