CG NEWS: मेघों की मेहरबानी से लहलहाए खेत, प्रदेशभर में तेज़ी से शुरू हुई धान रोपाई, लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिले

बिलासपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही बारिश ने खेत-खलिहानों में नई उम्मीद जगा दी है। प्रदेश के साथ-साथ बिलासपुर जिले में भी धान की रोपाई पूरे जोर-शोर से चल रही है। गांवों में खेतों में किसानों की चहल-पहल बढ़ गई है और चारों ओर हरियाली की तस्वीरें नजर आने लगी हैं।

लगातार हो रही बारिश से एक ओर जहां शहरों में जलभराव और यातायात जैसी समस्याओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। पर्याप्त पानी मिलने से खेतों में रोपाई का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और सिंचाई की चिंता भी काफी हद तक खत्म हो गई है।कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर और अच्छी बारिश धान की फसल के लिए बेहद अनुकूल होती है।

शुरुआती चरण में पर्याप्त वर्षा होने से पौधों की बढ़वार बेहतर होती है और उत्पादन बढ़ने की संभावना भी मजबूत होती है। यदि आगामी दिनों में मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा तो इस वर्ष प्रदेश में धान का रिकॉर्ड उत्पादन हो सकता है। धान का कटोरा कहलाने वाले छत्तीसगढ़ में इस बार मौसम किसानों के पक्ष में दिखाई दे रहा है।

बिलासपुर सहित कई जिलों में किसान उत्साह के साथ खेती-किसानी में जुटे हैं। अच्छी बारिश और समय पर रोपाई को देखते हुए इस खरीफ सीजन में बंपर फसल की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे किसानों की आय बढ़ने के साथ प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की संभावना है।

The post CG NEWS: मेघों की मेहरबानी से लहलहाए खेत, प्रदेशभर में तेज़ी से शुरू हुई धान रोपाई, लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिले appeared first on Grand News.


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button