CG NEWS : मोहपाल सरपंच हत्याकांड में शिक्षक समेत दो और गिरफ्तार, अब तक 9आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

कोंडागांव । CG NEWS : जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहपाल के सरपंच मंगल सिंह मरकाम हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 6 अक्टूबर को सगराम नेताम (39) और बावन राम नेताम (54) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को 15 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के साथ ही हत्या की साजिश से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

– Advertisement –

Ad image

शिक्षक भी गिरफ्तार आरोपियों में शामिल

गिरफ्तार आरोपियों में सगराम नेताम शिक्षक है। वह मोहपाल-गौरीपदर स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ बताया जा रहा है। पुलिस उसकी भूमिका और मामले में शामिल अन्य आरोपियों से संभावित कड़ियों की जांच कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

जंगल मार्ग के तालाब किनारे गंभीर घायल अवस्था में मिले थे सरपंच
गौरतलब है कि 30 सितंबर 2026 को मोहपाल के सरपंच मंगल सिंह मरकाम जंगल मार्ग स्थित तालाब किनारे गंभीर घायल अवस्था में मिले थे। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने एक के बाद एक आरोपियों की गिरफ्तारी की और अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हत्याकांड से जुड़े अन्य तथ्यों, घटनाक्रम और संभावित कड़ियों की जांच की जा रही है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button