CG NEWS : सड़क सुरक्षा

अभनपुर /रायपुर CG NEWS: प्रदेश में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जन एवं आमजनों में जागरूकता लाने उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद स्पर्धा आयोजित की गई। स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने विशेषकर सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आने में उनकी भूमिका एवं कर्तव्य के निर्वहन कर पीड़ित व्यक्ति की समय सीमा अर्थात तत्काल अस्पताल पहुंचा कर जान बचाने के लिए आगे आने को प्रतिपादित-प्रदर्शित करने वाले वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण समुदाय व पालकों में जागृति लाना है।

इसके तहत प्रदेश में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, तेज रफ्तार, मोबाइल में बात करते हुए गाड़ी न चलाने एवं शराब सेवन कर वाहन न चलाने और यातायात के नियमों का पालन इत्यादि विषयों पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन अभनपुर के दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल भेलवाडीह अभनपुर में आयोजित हुई जिसमे

– Advertisement –

Ad image

यातायात शिक्षा पर जोर देते हुए प्रतिभागियों में अपने -अपने पक्ष और तर्क प्रस्तुत किए शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष शाला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम होंगे विकासखंड धरसीवा में यह आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुई जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यातायात नियमों के पालन से ही बहुत हद तक अनावश्यक हो रहे आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।

निर्णायक के रूप

में पुलिस थाना अभनपुर से पुलिस अधिकारी भीम कुमार सोम,विकासखंड स्रोत समन्वयक अभनपुर राकेश कुमार साहू , रेखराज साहू प्राचार्य दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल अभनपुर एवं अजीम प्रेम फाउंडेशन अभनपुर हेड मयंक मिश्रा ने महती भूमिका का निर्वहन करते हुए सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा हेतु आवश्यक सुझाव दिए एवं जिला स्तर पर प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया कार्यक्रम का सफल संचालन हेमन्त कुमार साहू

नोडल अधिकारी उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अभनपुर ने किया ।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button