CG Panchayat Election 2025 : भाजपा समर्थित विजय अग्रवाल

महफूज हैदर, अंबिकापुर-लखनपुर। CG Panchayat Election 2025 : भाजपा समर्थित क्षेत्र क्रमांक 05 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विजय अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर नायक सर से जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन प्रमाणपत्र प्राप्त किया। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी तथा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता की उपस्थिति में निर्वाचन प्रमाणपत्र प्राप्त करते हुए जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल ने खुशी जताते हुए इस जीत को आम जनता की भाजपा व विष्णु देव साय सरकार पर भरोसे की जीत बताया।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आम जनता को नगरीय निकाय चुनाव के जैसे पंचायत चुनाव में भी भाजपा पर दृढ़ विश्वास व पूरा समर्थन जताने के लिए कोटि कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल, वरिष्ठ नेता मुरारीलाल बंसल, विवेक दुबे, अजय अग्रवाल तथा अभिषेक शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button