#Social

CG Rape: नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, रेप का मामला दर्ज


Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग के साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने वाला खुद नाबालिग है। जब बालिका के पेट में दर्द हुआ तो परिजनों ने उसे अस्पताल लाया। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है दोनों ही नाबालिग की पहले से जान-पहचान थी। करीब एक साल से दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। घटना की सूचना पर कापू पुलिस ने नाबालिग लड़के के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। नाबालिग नौ माह की गर्भवती थी, पेट में दर्द होने के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल लाया। लड़की के नाबालिग होने के कारण इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तब मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग लड़के की उम्र 17 साल 9 माह है। इस संबंध में धर्मजयगढ़ SDOP सिद्दार्थ तिवारी ने बताया कि शादी का वादा करके बालक ने संबंध बनाया। दोनों नाबालिग हैं और बालिका ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। मामले में अपराध दर्ज कर आगे की प्रक्रिया की जा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button