CG VIDEO : फेयरवेल के बाद आत्मानंद स्कूल के छात्र

 

सरगुजा। CG VIDEO : बीते दिनों जिले के बतौली आत्मानंद स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान हुड़दंग मचाने वाले 11 छात्र-छात्राओं को निलंबित कर दिया गया है। सभी छात्र-छात्राएं कक्षा 12वीं में पढ़ाई करने वाले हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी छात्रों के अभिभावकों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। अगर छात्र-छात्राओं या उनके अभिभावकों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उन्हें आगामी परीक्षाओं से वंचित किया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में साफ तौर पर अनुशासनहीनता को लेकर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बहरहाल शिक्षा विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्कूलों में अनुशासन संबंधी नियमों को कड़ाई से पालन कराया जाएगा है।

बता दें कि स्वामी आत्मानंद स्कूल बतौली (School students car stunt) में फेयरवेल पार्टी थी। इसके लिए बतौली से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं कार में सवार होकर अंबिकापुर के एक निजी होटल में पहुंचे। यहां पार्टी करने के बाद सभी शहर की सडक़ों पर कार से स्टंट करते हुए बेखौफ निकल गए।

– Advertisement –

Ad image

इस दौरान उन्होंने सडक़ को जाम कर दिया, जिससे अन्य वाहन चालकों व राहगीरों का परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन सडक़ पर स्टंट बाजी कर हुड़दंग मचाए जाने को लेकर लोगों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

कार में स्टंट के दौरान छात्राएं भी छात्रों से पीछे नहीं हैं। वे भी अलग-अलग अंदाज में कार की विंडो से बाहर निकलकर मौज-मस्ती करती नजर आ रही हैं। वहीं छात्र हाथ में शराब की बॉटल (School students car stunt) लिए पूरे शहर में हुड़दंग मचाते रहे। शहर में ये नजारा पेश कर जहां कार सवार छात्र यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। हालांकि ये वीडियो कब का है, यह पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button