CGNews-रायपुर में कार चालक पर हमला, लोहे के पाइप और कड़े से किया वार

रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित बीएसयूपी कॉलोनी मरीन ड्राइव में बुधवार को एक कार चालक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के एक युवक ने रास्ता रोककर लोहे के पाइप से हमला करने की कोशिश की और बाद में उसके भाई के साथ भी मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार, म.न. 04 ब्लॉक 18 बीएसयूपी कॉलोनी में रहने वाला पीड़ित व्यक्ति स्वयं की कार से बुकिंग का काम करता है। वह 22 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 12 बजे अपनी कार शत्रुघ्न पटेल को देने के बाद वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान ब्लॉक नंबर 01 के पास आरोपी शिवा मोंगराज अपनी बुलेट बाइक से आया और उसकी कार के सामने वाहन खड़ा कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, आरोपी बुलेट से उतरकर मारपीट के लिए लोहे का पाइप खोजने लगा और उस पर हमला करने की कोशिश की। जब पीड़ित ने अपनी कार पीछे करने की कोशिश की, तभी आरोपी ने पाइप उठाकर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह उसके हाथ से गिर गया। इस दौरान पीड़ित मौके से बचकर निकलने में सफल रहा। घटना के समय कार में उसका मित्र राहुल चौहान भी मौजूद था। पीड़ित ने बताया कि वह घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना जा रहा था, तभी उसके बड़े भाई हर्ष ध्रुव के साथ भी मारपीट की सूचना मिली।

आरोप है कि शिवा मोंगराज ने उसके भाई हर्ष ध्रुव पर भी हमला किया और हाथ में पहने कड़े से उसके मुंह पर कई बार वार किए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और जबड़े से खून निकलने लगा। घायल को पहले पंडरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस लाया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पुराने विवाद को लेकर लगातार धमकी देता था और जान से मारने की बात कहता था।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पीड़ित ने थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button