बंद हो जाएगी छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी योजना 108 एंबुलेंस
रायपुर। प्रदेश में हादसों के समय देवदूत कहे जाने वाले 108 एंबुलेंस बंद हो जाएंगे। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि दूसरी कंपनी से सेवाएं लेने के बजाय अब सरकार खुद 300 एंबुलेंस खरीदकर ये सेवा प्रदान करेगी। गौरतलब है कि अभी तक करार के तहत ये सेवा GVK कंपनी प्रदान कर रही थी।
बता दें कि 108 एम्बुलेंस गाड़ियों के खटारा होने के कारण उन्हें बंद किए जाने की बात मंत्री सिंहदेव ने कही है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मौजूदा एंबुलेंस की जगह पर 300 एंबुलेंस खरीदने की जानकारी दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 300 एम्बुलेंस खरीदने के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। सिंहदेव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एंबुलेंस का 2 महीने के अंदर रिप्लेसमेंट कर दिया जाएगा