मुख्यमंत्री भूपेश ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैया लाल अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया…राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैया लाल अग्रवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बघेल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। राजनांदगांव में स्व.कन्हैया लाल अग्रवाल का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अनेक जनांदोलनों के पुरोधा कन्हैया लाल अग्रवाल जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। वे असंख्य लोगों के लिये प्रेरणा स्रोत थे। उनका जाना छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। pic.twitter.com/pxzvuMpM3I
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 22, 2020
गौरतलब है कि राजनांदगाँव के शतवर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैया लाल अग्रवाल का आज निधन हो गया। वे राजनांदगांव में जन आंदोलनों के पुरोधा थे। प्रगतिशील लेखक संघ, भारतीय जन नाट्य संघ और अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन से अंतिम समय तक सक्रियता पूर्वक जुड़े हुए थे। पिछले साल 20 अगस्त को उनके 100वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष उपस्थिति में उनका नागरिक अभिनंदन किया गया था। इस साल 3 जनवरी को रायपुर में आयोजित एप्सो के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी सुदीर्घ सेवाओं के लिए उनका सम्मान किया गया था।



