चित्रकोट उपचुनाव, 25 मतदान दलें नहीं लौटीं वापस

जगदलपुर। प्रदेश की एकमात्र सीट चित्रकोट उपचुनाव पर आज वोटिंग हुई, नक्सल खौफ के बावजूद बस्तर के मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की। सैकड़ों लोगों ने इंद्रावती नदी पार कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लेकिन नक्सल खौफ के चलते 25 से अधिक मतदान दल अभी तक मुख्यालय नहीं पहुंच पाए हैं। ये जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ ने दी। उन्होंने बताया कि चित्रकोट में 77.46 फीसदी मतदान का प्रतिशत रहा।

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की पत्रवार्ता के मुख्य बिंदु इस प्रकार थे

  • अब तक मतदान का प्रतिशत 77.46 फीसदी है
    – अभी भी कुछ मतदान दलों की वापसी नही हुई है
    -लगभग 25 टीमें नहीं पहुँची है
    – सुरक्षागत कारणों से कैम्प में रोके गए है मतदान दलों को
    – दलों के आने पर बढ़ सकता है मतदान प्रतिशत
  • सुरक्षा के लिए 31 कंपनियों को तैनात किया गया था
  • सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली गई
  • चित्रकोट से 40 किमी दूर से मतदाता मतदान करने पहुँचे
  • नदी नालों को पार कर पहुँचे ग्रामीण पहुँचे थे वोट डालने
  • मतदान केंद्र 14 मटनार के पीठासीन अधिकारी की शिकायत मिली
    – मतदाता के पीछे वोटिंग कम्पार्टमेन्ट तक जाने की शिकायत मिली
    – जिसके बाद रिजर्व पीठासीन अधिकारी को तत्काल तैनात किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button