इस बार का पुष्य नक्षत्र है खास, इस ग्रह की वजह से होगा लाभ
दिवाली से ठीक पहले पड़ने वाले पु्ष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है और इस नक्षत्र के स्वामी शनि होने के कारण इस दिन सोना, चांदी, वाहन, घर एवं दुकान खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन पंचांग और बहीखाते भी खरीदे जाते हैं।
अगर आप भी शुभ मुहूर्त में कुछ खरीदना चाहते है तो इस पु्ष्य नक्षत्र को खाली ना जानें दें। इसी नक्षत्र में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। पुष्य नक्षत्र को बहुत ही शुभ माना जाता है। 27 नक्षत्रों में पुष्य 8 वां नक्षत्र है।
21 अक्टूबर को पु्ष्य नक्षत्र का समय दोपहर 01:39 से 22 अक्टूबर की दोपहर 3:38 तक रहेगा। इस वर्ष दिवाली से पहले दो दिन पुष्य नक्षत्र होने से इसका महत्त्व कहीं गुना अधिक बढ़ जाएगा। सोम व मंगल नक्षत्र विशेष फलदायी होते हैं। सोमवार के दिन सोना, चांदी, पुस्तक, बहीखाते व धार्मिक वस्तुएं ले सकते हैं और मंगलवार को मकान, सजावट की वस्तुएं, सोफा, वाहन आदि की खरीद कर सकते हैं।
21 अक्टूबर 2019,खरीदी के चौघड़िया मुहूर्त
लाभ चौघड़िया शाम 04:33 से 05:59 तक
शुभ चौघड़िया रात्रि 07:33 से 09:05 तक
लग्नानुसार मुहूर्त
मेष लग्न शाम 05:47 से 07:29 तक
वृषभ लग्न रात्रि 07:29 से 09:28 तक
धनु लग्न सुबह 10:44 से 12:50 तक
कुंभ लग्न दोपहर 02:42 से शाम 04:16 तक
22 अक्टूबर को चौघड़िया मुहूर्त
लाभ चौघड़िया दोपहर 12:12 से 01:39 तक
अमृत चौघड़िया दोपहर 01:39 से 03:05 तक
22 अक्टूबर को चौघड़िया मुहूर्त
लाभ चौघड़िया दोपहर 12:12 से 01:39 तक
अमृत चौघड़िया दोपहर 01:39 से 03:05 तक
पुष्य नक्षत्र में गाड़ी, मकान, दुकान, सोना, बर्तन की खरीदारी शुभ रहेगी। गौरतलब है कि ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र होते हैं और उनमें आठवां नक्षत्र पुष्य होता है। पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना गया है और इस नक्षत्र के स्वामी शनि हैं जबकि देवता स्वयं बृहस्पति हैं जिसका कारक सोना है।