#Social

CM साय की पहल से नगर पंचायत क्षेत्र कुनकुरी की संवरेगी तस्वीर


Jashpur. जशपुर। सीएम विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रकृति की गोद में स्थित जशपुर जिले में नए सिरे से विकास की गाथा लिखी जा रही है। विकास की इसी कड़ी में कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में सौंदर्यीकरण सहित कई कार्यों के लिए ढाई करोड़ से अधिक की राशि की मंजूरी मिली है। ये कार्य फिलहाल प्रक्रियाधीन है। इन कार्यों के पूरे हो जाने से कुनकुरी की तस्वीर संवर जाएगी। इससे अब नगर को अलग पहचान भी मिलेगी। नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड नंबर 2 में विसर्जन तालाब का सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा। जिसके लिए 98.31 लाख की राशि स्वीकृत है। इसके अलावा जयस्तंभ चौक के विकास परियोजना के लिए 22.12 लाख मंज़ूर हुए हैं। 120.43 लाख के इन दो कार्यों के अलावा भी बहुत से कार्य स्वीकृत हुए हैं। जिनमें सड़क के किनारे पौधरोपण के लिए 11.92 लाख, हनुमान टेकरी पैदल पथ का निर्माण, विभिन्न चौक चौराहों में जेब्रा क्रॉसिंग बनाया जाएगा।
Cobble stone pathway के लिए भी 10.03 लाख की मंजूरी मिली है। नगर के विभिन्न वार्डों में मिनी गार्डन भी बनाया जाना है। जिनमें रेमते रोड, चर्च गेट, जूदेव प्रतिमा के पास, पंजाब नेशनल बैंक के पास, वार्ड क्र 6 गोर्टाे के पास, वार्ड क्र 7 में सामुदायिक भवन के पास, बीएसएनल ऑफिस के पास, बस स्टैंड के पास, वार्ड क्र 10 इस्लाम नगर में,महिला बाल विकास ऑफिस के पास,वार्ड क्र 12 शिव मंदिर के पास एवं इंडियन बैंक के बगल में मिनी गार्डन बनेगा, जिससे कुनकुरी की सुंदरता और बढ़ेगी। इसके अलावा देवकी महाराज चौक के विकास के लिए भी 9.23 लाख की स्वीकृति मिली है। इसी तरह बेहराटोली और अंधारी बगीचा में कम्युनिटी हाल भी बनाया जाना है। इन सब कार्यों के लिए कुल 148.46 लाख की स्वीकृत हुए हैं। इस बारे में कुनकुरी नगर

पंचायत के सीएमओ उपाध्याय ने बताया कि ये सारे कार्य अभी टेंडर की प्रक्रिया में है। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे। सीएम विष्णुदेव साय का प्रयास से कुनकुरी में 220 बिस्तर का अस्पताल और 400 केवी विद्युत सब स्टेशन की भी पहले ही मिल चुकी है स्वीकृति मिल चुकी है। इससे जहां क्षेत्र में लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगा वहीं आसपास के क्षेत्र के मरीजों को बड़े अस्पताल में इलाज की सुविधा भी मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button