101 फीट के रावण का दहन करेंगे आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। राजधानी में इस बार दशहरा उत्सव पर WRS मैदान में 101 फीट ऊंचा रावण बनाया जा रहा है…वही रावणभाटा में 60 फीट ऊंचा लंकेश तैयार किया गया है। इस बार पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ‘नो प्लास्टिक’ का संदेश दिया जाएगा। वही मुंबई की फेमस आतिशबाजी लोगो के आकर्षण का केंद्र होगी।

साथ ही म्यूजिकल फ़ायरवॉल और कलरफुल पैराशूट दशहरा उत्सव के दौरान दर्शकों को लुभायेगा। पिछले 150 साल से पुरानी रावनभाठा के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव में दूधाधारी मठ से अखाड़ा पूजन के बाद भगवान बालाजी की पालकी बाजे-गाजे के साथ रावनभाठा मैदान पर पहुंचेगी।

विजयादशमी उत्सव को लेकर आयोजन समितियों द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है।101 फीट का रावण बनाने में राजपाल लुम्बा अपने 50 सहियोगियों के साथ पिछले एक महीने से रावण,मेघनाथ ,कुंभकरण के पुतले को आकार देने में लगे थे। इसमे कुंभकरण और मेघनाथ के पुतला 85-85 फ़ीट ऊंचा बनाया गया है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप जुनेजा,मुख्य सलाहकार डॉ.श्रीनिवासराव ने बताया इस बार दशहरा उत्सव में राज्यपाल अनुसुइया उईके मुख्य अतिथि होंगी। अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे ।अतिथि सांसद सुनील सोनी ,राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा , विकास उपाध्याय ,बृजमोहन अग्रवाल ,महापौर प्रमोद दुबे शामिल रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button