डॅा कुमार विश्वास को भी नहीं बख्शा चोरों ने, घर के सामने से कार चोरी

चोर तो चोर है उनके लिए सब बराबर है चाहे व ह आम आदमी हो या फिर सुप्रसिद्ध कवि डॅा. कुमार विश्वास ही क्यों न हो। कल दिल्ली के वसुंधरा स्थित डॅा. विश्वास के घर के बाहर खड़ी उनकी कार फॅार्च्यूनर चोरों ने पार कर दी।

कुमार विश्वास गाजियााद के वसुंधरा सेक्टर-3 में रहते हैं. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम उन्होंने घर के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी की थी. देर रात तक गाड़ी घर के बाहर ही थी. सुबह जब उन्होंने देखा तो गाड़ी गायब थी. उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मामला हाईप्रोफाइल होने से पुलिस में हड़कंप मच गया.

पुलिस की गई टीमें गाड़ी की तलाश में लगा दी गई हैं. पुलिस को इस मामले में सीसीटीवी कैमरे से कुछ जानकारी भी मिली है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के नेता रहे हैं. वह अन्ना हजारे के साथ जनलोकपाल आंदोलन में भी शामिल रहे थे. बाद में अरविंद केजरीवाल से मनमुटाव के बाद वह पार्टी से अलग हो गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button