शहर की सत्ता पर कांग्रेस का परचम, राजधानी समेत पूरे प्रदेश में कब्जा

रायपुर। प्रदेश की शहरी सत्ता पर कांग्रेस का परचम आज लहराया। राजधानी रायपुर से लेकर सुकमा और महासमुंद मुंगेली तक हर जगह कांग्रेस के महापौर, पालिका और नगर पंचायतों में कांग्रेस के प्रत्याशी सिरमौर बने, हद तो तब हुई जब सभापति तक कांग्रेस के निर्वाचित हुए।

राजधानी रायपुर में पिछले एक हफ्ते के उहापोह के बाद आखिरकार कांग्रेस के एजाज ढेबर को महापौर और प्रमोद दुबे को सभापति निर्वाचित किया गया। धमतरी नगर निगम में विजय देवांगन को नया महापौर चुना गया है। वहीं अनुराग मसीह को नया सभापति चुना गया है।

धमतरी नगर निगम में भाजपा के लगातार जीत का कीर्तिमान टूट गया है। दशकों बाद कांग्रेस ने धमतरी निगम पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं दुर्ग निगम में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के धीरज बकीलवाल महापौर चुन लिये गये हैं। धीरज को 40 वोट मिले हैं।

साजा नगर पंचायत से कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शालिनी जायसवाल 12 मत पाकर विजयी हुई विपक्ष की उम्मीदवार को सिर्फ़ तीन मत मिले। कुम्हारी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिये कांग्रेस के राजेश्वर सोनकर विजयी हुवे 24 के मुकाबले 18 वोट कांग्रेस को बी जे पी 6 वोट मिले कुम्हारी नगर पालिका मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के विधानसभा झेत्र में है पर्यवेक्षक महेंद्र छाबड़ा ने दी जानकारीभाटापारा के नगर पालिका मे नगर पालिका अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष,अपील समिति का हुआ निर्वाचन, निर्वाचन के दौरान हुआ हंगामा, कांग्रेस से सुनिता गुप्ता बनी भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष,उपाध्यक्ष कुर्सी की जिम्मेदारी कांग्रेस से त्रिलोक सलुजा को मिली।जांजगीर चाम्पा जिले के 4 नगर पालिका में से 3 नगर पालिका में कॉंग्रेस का कब्जा, एक पालिका में भाजपा को मिली अध्यक्ष की कुर्सी।महासमुंद नगरपालिका पर भाजपा का कब्जा ,भाजपा के प्रकाश चन्द्राकर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित ।

नगर पालिका जांजगीर नैला अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल कोंग्रेस टॉस में जीते, उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी भाजपा 14 वोट। नगर पालिका अकलतरा अध्यक्ष शांति भारते भाजपा 11 वोट, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह राणा कॉंग्रेस 11 वोट मिले। नगर पालिका चाम्पाअध्यक्ष जय थवाईत कॉंग्रेस 12 वोट , उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन कॉंग्रेस 12 वोट। नगर पालिका सक्ति अध्यक्ष सुषमा जायसवाल कॉंग्रेस 13 वोट, उपाध्यक्ष नेहा अग्रवाल 10 वोट। रायगढ़ नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता काबिज हो चुकी है। आखिरकार 12 दिन के सस्पेंस के बाद रायगढ़ नगर निगम के शहर सरकार को कांग्रेस का महापौर श्रीमती जानकी काटजू और सभापति जयंत ठेठवार मिल चुके हैं।

नगर पालिका सक्ति में कांग्रेस से श्रीमती सुषमा जयसवाल 13 वोट पाकर अध्यक्ष निर्वाचित,
कांग्रेस से ही नेहा अग्रवाल 10 वोट प्राप्त कर बनी उपाध्यक्ष। सरायपाली नगरपालिका पर कांग्रेस का कब्जा ,कांग्रेस प्रत्याशी अमृत पटेल विजयी ।दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष पद में कांग्रेस के शिब्बूनायर जीते मिले 15 वोट निर्दलीयों के साथ मिलने के बाद बनी कांग्रेस की सरकार

नगर निगम में 135 साल का रिकॉर्ड टूटा…पहली बार कांग्रेस का महापौर चुना गया…
कांग्रेस प्रत्याशी को 40 में से 22 वोट मिले… सभापति के पद पर भी कांग्रेस का कब्जा…
40 में से 25 वोट कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग मसीह को मिले…दोनों पदों के लिए हुई क्रॉस वोटिंग..
भाजपा ने 19 पार्षद होने का किया था दावा

चिरमिरी नगर निगम में महापौर और सभापति पद पर कांग्रेस काबिज हुई. महापौर के लिए कंचन जायसवाल तो सभापति पद पर गायत्री बिरहा निर्विरोध निर्वाचित हुईं. मतदान से पहले ही भाजपा प्रत्याशियों के नाम वापस लेने से यह स्थिति बनी,इसके पहले चिरमिरी नगर निगम के नव निर्वाचित पार्षदों ने गोपनीयता की शपथ ले ली. शपथ ग्रहण समारोह के बाद महापौर और सभापति पद के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की. निगम में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत है, लेकिन बीजेपी ने टक्कर देने की कोशिश की. लेकिन अंतिम वक्त पर बात नहीं बनते देख भाजपा प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button