पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस का परचम, 101 पंचायतों में विजय पताका

प्रदेश के 146 जनपद पंचायतों में आज अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ, जिसमें अब तक 133 जनपद पंचायतों का परिणाम आया है. कांग्रेस ने 101 जनपद पंचायतों में जीत दर्ज करने का दावा किया है. वहीं भाजपा सिर्फ 32 जनपद पंचायतों में ही काबिज हो पाई.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में पार्टी को एक और बड़ी जीत मिली है. मरकाम ने दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव, चित्रकोट उपचुनाव व नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी को सफलता दिलाई. खासकर 10 में से 10 नगर निगम में एकतरफा जीत मिली. अब 133 जनपद पंचायतों में से 101 जनपद पंचायतों में कांग्रेस ने कब्जा जमाया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button