CORONA BREAKING : देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार… 36 लाख के पार हुए कुल संक्रमित मामले…24 घंटों में 78,512 नए मामले और 971 लोगो की मौत…
दुनिया में कोरोना संक्रमण का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। सुपर पावर कहे जाने वाले देश अमेरिका, ब्राजील में कोरोना मामलों की संख्या और मौत का आंकड़ा घटा है। लेकिन भारत में जानलेवा कोरोना वायरस तेजी से फैलता ही जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में 78,512 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 971 लोगों की जान चली गई है। इससे पहले देश में 29 अगस्त को रिकॉर्ड 78,761 मामले दर्ज किए गए थे। अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 33,981 और 15,346 नए मामले आए हैं। अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 369 और 398 मौत हुई हैं।
आपको बता दे की देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 36 लाख 21 हजार हो गई है इनमें से 64,469 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 81 हजार हो गई और 27 लाख 74 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है। पिछले 5 लाख ठीक हुए मामले सिर्फ 8 दिन में रिकॉर्ड किए गए हैं जबकि इससे पहले के ठीक हुए मामले क्रमश: 10 और 9 दिन में रिकॉर्ड किए गए थे।
सबसे बड़ी राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.78% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 22% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों और मौत की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है।
India's #COVID19 case tally crosses 36 lakh mark with a spike of 78,512 new cases & 971 deaths in the last 24 hours.
COVID-19 case tally in the country stands at 36,21,246 including 7,81,975 active cases, 27,74,802 cured/discharged/migrated & 64,469 deaths: Health Ministry pic.twitter.com/Pwfn1x4RjT
— ANI (@ANI) August 31, 2020