CORONA BREAKING : देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े 50 लाख पार…पिछले 24 घंटे में 90123 नए मामलो कि पुष्टि…1290 लोगो की मौतें….

नई दिल्ली। विश्व में कोरोना महामारी का कहर लगातार बढ़ते ही जा रहा है। भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही फैल रहा है। पिछले 11 दिनों में 10 लाख नए मामले सामने आए हैं। जबकि देश में पिछले 24 घंटों में 90,123 नए मामले सामने आए और 1290 लोगों की जान चली गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 लाख 20 हजार हो गई है। इनमें से 82,066 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 95 हजार हो गई और 39 लाख 42 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

सरकार का कहना है कि भारत में संक्रमितों के ठीक होने की दर दुनिया में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में 14 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 5,000 से कम है। देश में 18 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं, जहां एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 5000 और 50,000 के बीच है, जबकि ऐसे मात्र चार राज्य जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 50,000 से अधिक है।

ICMR के मुताबिक, 15 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 93 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।

सबसे बड़ी राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.63% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 20% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% से ज्यादा हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button