CORONA BREAKING : देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े 68 लाख के पार…पिछले 24 घंटे में 78,524 नए मामले और 971 लोगो ने तोड़ा दम
नई दिल्ली। देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 68 लाख 35 हजार के पार हो गई है। इनमें से एक लाख 5 हजार 526 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 2 हजार हो गई और कुल 58 लाख 27 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या छह गुना ज्यादा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 78,524 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 83,011 मरीज ठीक भी हुए हैं। हालांकि 971 मरीजों की जान भी चली गई।
India's #COVID19 tally crosses 68-lakh mark with a spike of 78,524 new cases & 971 deaths reported in the last 24 hours.
Total case tally stands at 68,35,656 including 9,02,425 active cases, 58,27,705 cured/discharged/migrated cases & 1,05,526 deaths: Union Health Ministry pic.twitter.com/uhsNJ8t2MN
— ANI (@ANI) October 8, 2020




