CORONA BREAKING : भारत में CORONA का कहर जारी… आंकड़ा पहुंचा 54 लाख के पार… पिछले 24 घंटे में 92,605 नए मामले…1,133 लोगो ने तोड़ा दम…

नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों के मामले में भारत अब पहले नंबर पर आ गया है। देश में कोरोना संक्रमण से 43 लाख से अधिक मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 लाख हो गई है। इनमें से 86,752 लोगों ने तोड़ा दम। एक्टिव केस की संख्या 10 लाख 10 हजार है और 43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

आपको बता दे की पिछले 24 घंटों में 92,605 नए कोरोना मामलो की पुष्टि हुई है। इससे पहले 16 सितंबर को रिकॉर्ड 97,894 संक्रमण के मामले आए थे। वहीं 24 घंटे में 1133 लोगों की मौत हुई है। अच्छी खबर यह है कि 24 घंटे में 94,612 मरीज ठीक भी हुए हैं।

ICMR के मुताबिक, 19 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 36 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 12 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। कोरोना संक्रमण के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना संक्रमण से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.60% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 19% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 79% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ते जा रहा है।

बता दे कि देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button