5 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा निकला पड़ोसी, जानिए पूरा मामला-
रायपुर – धरसीवा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम चरौदा में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं।
बता दे कि ग्राम चरौदा में रहने वाले रवि सोनवान नामक युवक जो की बच्ची का पड़ोसी है, उसने 5 साल की बच्ची को चॉकलेट और खिलौने के लालच में बुलाकर दुष्कर्म जैसे वारदात को अंजाम दिया।

बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उनके मां से पूछे जाने पर बच्ची ने रवी सोनवान द्वारा दुष्कर्म करने की बात कही। जिसे बच्ची की मां ने सुनकर तत्काल पुलिस थाना धरसीवा में अपराधिक रिपोर्ट दर्ज कराई। वही, धरसीवा पुलिस द्वारा तत्काल इस मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी रवि सोनवान को गिरफ्तार कर लिया गया एवं पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही हैं।




