फ्लैट बेली के लिए अपनाइये ये नुस्खे
बैली फैट कम करना बेशक एक चैलेंजिंग टास्क होता है लेकिन नामुमकिन नहीं। जिसे पाने के लिए हम घंटों जिम में पसीना बहाते हैं लेकिन कई बार महीनों के वर्कआउट के बाद मनचाही फीगर मिलती है। तो अगर आप जल्द से जल्द बैली फैट कम करना चाहती हैं तो वर्कआउट के साथ डाइट की ओर भी दें ध्यान। महज इन 5 चीज़ों को ही डाइट में शामिल करने भर से आप काफी हद तक कामयाब हो सकती हैं।
ओट्स
बैली फैट को जल्द से जल्द करना है कम तो ओट्स को करें अपने डाइट में शामिल। प्रोटीन से भरपूर ओट्स में कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है और दिनभर के लिए जरूरी एनर्जी भी इससे मिल जाती है। इसे डाइजेस्ट होने में वक्त लगता है जिसकी वजह से जल्द भूख नहीं लगती और आप ओवरइटिंग करने से बचते हैं।
सरस फल
एंटी आक्सीडेंट से भरपूर इन फलों को जरूर करें अपनी डाइट में शामिल, क्योंकि ये न सिर्फ बैली फैट कम करते हैं, बल्कि कई खतरनाक बीमारियों से भी लड़ने में सहायक होते हैं। विटामिन ए, सी के अलावा ये कैल्शियम और आयरन का भी बहुत ही अच्छा सोर्स होते हैं। तो भूख लगने पर चिप्स, बिस्किट खाने की जगह अंगूर, जामुनजैसे फलों को खाने का आइडिया है हर तरह से बेस्ट।



