#Social

Court: दुष्कर्म कर नाबालिग की हत्या, कोर्ट ने सुनाया आर्थिक दंड समेत फांसी की सजा


उत्तरप्रदेश UP: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की विशेष पॉक्सो अदालत ने 9 साल के बच्चे के साथ कुकर्म के बाद उसकी हत्या के दोषी एक व्यक्ति को मंगलवार को फांसी एवं 1 लाख 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जिला शासकीय अधिवक्ता ने मंगलवार को बताया कि 21 जून 2022 को कोसीकलां थाना क्षेत्र के नगला मेव गांव में खाली पड़े एक मकान के पशुओं को बांधने के स्थान पर 9 साल के एक बच्चे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में गांव की ही एक महिला समेत 8 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि postmartem में बच्चे के साथ कुकर्म और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है, जांच में दरियाब नामक एक व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध पाई गई। गांव के बच्चों से पता चला कि वह भी कई बार बच्चों के साथ खेलने के लिए आ जाता था। दरयाब से जब पूछताछ की गई तो उसने खुद को सब्जी बेचने वाला बताते हुए कहा कि वारदात के दिन तो वह गांव से बाहर सब्जी बेचने गया था। मगर तफ्तीश में उसकी बात झूठी निकली।पुलिस के हाथ प्रमाण लगने के बाद दरयाब ने अपराध कुबूल कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button