#Social

Pipalage में जलते अंगारों पर नाचे गूर


Bhuntar. भुंतर। जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर से सटे गांव पिपलागे में माता नैणा के सम्मान में आयोजित भगवती जागरण देव कार्यक्रम देर रात को देव विधिविधान के अनुसार संपन्न हो गया। इस दौरान यहां पर जलते आग के अंगारों पर माता के गूर ने देवनृत्य किया और माता की शक्तियों का परिचय दिया। शुक्रवार देर रात माता नैणा अपने कारकरिंदों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंची। उसके बाद देव कारज शुरू हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम में घाटी की माता भद्रकाली, माता कोयला, माता शीतला और माता नागरानी ने भी हारियानों के साथ शिरकत की। माता के गूर के अलावा अन्य कारिंदों ने देर

रात को देव नृत्य किया।

जिसमें माता के गूर ने आग के जलते अंगारों पर नृत्य करके देव शक्ति की झलक भी दिखलाई। श्रद्वालुओं ने माता को अपनी मन्नत पूरी होने पर अपनी अपनी भेंट श्रद्धापूर्वक भेंट की। त्रिनेत्रा मंदिर कमेटी के आशु गूर, मुंशी मल्होत्रा व गोपी ने बताया कि इससे पूर्व दिन में हारियानों के लिए विशाल भंडारा लगाया। देर शाम जागरण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान भक्तों ने माता के भजनों पर जयकारे लगाए। साथ ही भक्तिमय माहौल बनाया। हजारों की संख्या में श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देव कारज के दौरान भजन कीर्तन भी चलता रहा। कलाकारों के भजनों का श्रद्धालुओं खूब आनंद उठाया। अनेक भजन गायकों ने श्रद्वालुओं को भजन सुनाए। देर रात को हुआ कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान देवविधि से रस्मों को निभाया और देवनृत्य भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button