#Social

CRIME: विवाद का बदला लेने पहुंचे बदमाश, कई राऊंड की फायरिंग


Gwalior. ग्वालियर। ग्वालियर में दो दिन पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए पहुंचे हथियारबंद बदमाशों का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अपने घर के बाहर खड़ा दिखाई दे रहा है। तभी पांच बदमाश हाथों में राइफल और डंडे लेकर उस पर हमला करने पहुंचे थे, लेकिन युवक ने हमलावरों को आता देखा तो अपने घर में भाग जाता है। जब युवक के दोस्तों ने हमलावरों को समझने का प्रयास किया तो उनसे हाथापाई करने लगे। हाथ में बंदूक लिए दूसरे बदमाश ने बंदूक लोड कर तान दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले बदमाश वहां से भाग गए। यह घटना पास ही लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने युवक की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालियर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि, घासमंडी आऊखाना मिर्जापुर मस्जिद के पास रहने वाले सुरेंद्र यादव ने थाने में शिकायत की है कि 2 दिन पहले कलाकार चौराहे पर हेमंत प्रजापति से विवाद हो गया था। शुक्रवार सुबह जब वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। तभी हेमंत प्रजापति विवाद का बदला लेने के लिए अपने साथी रंजीत यादव, गिर्राज पंडित मेरे पीछे डंडा लेकर मरने के लिए दौड़े। मैं अपने घर में भागकर जान बचाई। उन दोनों के पीछे लालू यादव और रिंकू यादव अपने हाथों में लाइसेंसी बंदूक लेकर आ रहे थे, जिसकी सूचना युवक ने फोन पर पुलिस को दी थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर भाग गए। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो एक CCTV कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने युवक की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर हेमंत प्रजापति, लालू यादव, रिंकू यादव, रंजीत यादव और गिर्राज पंडित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button