#Social

CG: युवती 6 दिनों से लापता, दुर्गा विसर्जन के दिन से हुई थी गायब


Korba. कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती लापता हो गई है। परिजनों ने पास में ही रहने वाले एक युवक पर उसको भगा ले जाने का आरोप लगाया है। 13 अक्टूबर से दोनों लापता है। इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई है। युवती के भाई ने पास में ही रहने वाले युवक को उसे भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। युवती के भाई ने बताया कि 13 अक्टूबर से दोनों लापता है। उसे पूरा यकीन है, कि उसने ने ही बहन को भगाकर अपने साथ ले गया है।
क्योंकि दो महीने पहले उसने अपनी बहन से मिलने-जुलने से मना किया था। युवती के भाई ने बताया कि घटना दिनांक को कॉलोनी में हो रहे दुर्गा विसर्जन करने जाने के नाम से निकली थी, जहां देर शाम हो जाने के बाद भी घर नहीं लौटी। सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। युवती की लापता होने की सूचना के बाद जिस युवक के साथ जाने की संभावना जताई जा रही है परिजन उसके घर भी गए हुए थे, जहां युवक भी घर पर नहीं है। इन बातों से संभावना जताई जा रही है कि दोनों एक साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button