#Social

CRIME: शौच करने गए युवक के कूल्हे में मगरमच्छ ने किया हमला, फिर…


Shivpuri. शिवपुरी। मध्य प्रदेश की शिवपुरी में मगरमच्छ के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें युवक का एक हाथ मगरमच्छ खा गया। जैसे तैसे युवक ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। फिलहाल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामला देहात थाना क्षेत्र का है। जहां क्षेत्र के जाधव सागर के पास युवक रात में शोच के लिए गया था।
इसी दौरान मगरमच्छ ने उसका हाथ मुंह में दबा लिया और खींचकर तालाब की ओर ले जाने लगा। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए एक हाथ से झाड़ियों को मजबूती से पकड़ा और जैसे तैसे मगरमच्छ के चंगुल से खुद को बचाया। युवक चींख पुकार सुन ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पत्थर फेंक कर मगरमच्छ को भगाया। मगरमच्छ के हमले में मजदूर का एक हाथ धड़ से अलग हो गया। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button