CRPF से रिटायर्ड अधिकारी ने बेटी की हत्या की, शादी समारोह में वारदात

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेवानिवृत्त सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर किरण मंगले (50) ने अपनी बेटी तृप्ति की अपनी रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या कर . उसके पति अविनाश वाघ को गंभीर रूप से घायल कर दिया. दंपति की शादी एक साल पहले ही हुई थी. वे पुणे में रह रहे थे. वे यहां एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे.
उन्होंने बताया कि जब आरोपी को पता चला कि उसकी बेटी और दामाद शादी समारोह में मौजूद हैं, तो वह विवाह स्थल पर पहुंचा. गोलीबारी के बाद आसपास के लोगों ने उसको पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उस पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. बताते चलें कि इसी तरह की एक घटना तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में सामने आई थी. यहां पहले एक युवती की मौत को घटना करार दिया गया था, लेकिन जब जांच हुई तो यह ऑनर किलिंग का मामला निकला. दरअसल, 22 वर्षीय विद्या की मौत को हादसे के रूप में दिखाने की कोशिश की गई थी, लेकिन प्रेमी के शक जताने के बाद जांच शुरू की गई.




