Delhi Horror: पत्नी पर शक करता था पति, होटल में ले जाकर घोंट दिया गला; फिर खुद ही पुलिस को फोन कर दी जानकारी

Delhi Horror: पत्नी पर शक करता था पति, होटल में ले जाकर घोंट दिया गला; फिर खुद ही पुलिस को फोन कर दी जानकारी

Representational Image | PTI

Delhi Horror: दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक होटल से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां 24 साल की एक महिला की हत्या उसके पति ने ही कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मथुरा भाग गया और वहां से खुद पुलिस को फोन करके अपना गुनाह कबूल किया. जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान कृति शर्मा और आरोपी की पहचान गोपाल शर्मा (24) के रूप में हुई है. दोनों मथुरा के रहने वाले हैं और 20 जून की शाम करीब 6:35 बजे दिल्ली के न्यू विक्टोरिया होटल में चेक-इन किया था.

दिल्ली पुलिस के डीसीपी निधान वलसन ने बताया कि 21 जून की रात करीब 3 बजे मथुरा हाइवे थाने से दिल्ली स्थित होटल के मैनेजर को फोन आया. फोन पर बताया गया कि होटल के एक कमरे में एक महिला की जान को खतरा है. यह जानकारी खुद गोपाल शर्मा ने मथुरा से पुलिस को दी थी.

ये भी पढें: सीबीआई ने मथुरा में नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

पुलिस को फोन करके कबूला जुर्म

होटल मैनेजर प्रेम कुमार ने जब रूम चेक किया, तो वहां एक महिला बेहोश अवस्था में पड़ी थी. तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है. पुलिस के मुताबिक, होटल में ठहरने के कुछ घंटों बाद रात 9 बजे गोपाल होटल से यह कहकर निकला कि वह खाना लेने जा रहा है. लेकिन इसके बाद वह कभी लौटा ही नहीं.

दरअसल, उसने दिल्ली से सीधा मथुरा का रुख किया और वहां जाकर 112 नंबर पर कॉल कर बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है.

अवैध संबंध के शक में की हत्या

मथुरा पुलिस ने गोपाल को वहीं के हाइवे थाने पर हिरासत में लिया और तुरंत दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी. बाद में उसे दिल्ली लाकर पहाड़गंज थाने में गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में गोपाल ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी और से संबंध है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर उसने कृति की गला दबाकर हत्या कर दी.

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही, मृतका के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button