धमतरी : अर्जुनी थाना क्षेत्र के शराब दुकान में 15 लाख की लूट, चार लूटेरों ने गार्ड को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम

धमतरी। रविवार देर रात अर्जुनी थाना क्षेत्र के रावां शराब दुकान में गार्ड को बंधक बनाकर 15 लाख रुपए की लूट की घटना सामने आई है। सूचना के बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात चार नकाब पोश लूटेरे शराब दुकान में घुसे। यहां लूटेरों ने शराब दुकान के गार्ड से पहले मारपीट की फिर उसे बंधक बनाकर शराब दुकान के लॉकर से करीब 15 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।
बहरहाल, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है। गार्ड से पूछताछ में पता चला है कि चार लूटेरे थे, उनकी पता-साजी की जा रही है।



