CORONA BREAKING : भारत में कोरोना का कहर जारी… पिछले 24 घंटों में 92,071 नए मामले आए सामने…1136 लोगों की मौत…
नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी का कहर लगातार जारी है। देश में पिछले 24 घंटों में 92,071 नए मामलो कि पुष्टि हुई है। इससे पहले 11 सितंबर को रिकॉर्ड 97,570 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे। वहीं 24 घंटे में 1136 लोगों की मौत हुई है। देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 48 लाख पार पहुंच गई है। दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है।
आपको बता दे स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 लाख 46 हजार हो गई है। इनमें से 79,722 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 86 हजार हो गई और 37 लाख 80 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
ICMR के मुताबिक, 13 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 72 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना संक्रमण के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.64% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
बता दे कि देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।
India's #COVID19 case tally crosses 48 lakh mark with a spike of 92,071 new cases & 1,136 deaths reported in the last 24 hours.
The total case tally stands at 48,46,428 including 9,86,598 active cases, 37,80,108 cured/discharged/migrated & 79,722 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/EMvyFJzWiO
— ANI (@ANI) September 14, 2020