छत्तीसगढ़राजधानी

ढाबे में हुआ झगड़ा, मालिक ने गुंडे भेजकर सरेराह करवा दी हत्या, राजधानी रायपुर में दहशतगर्दों से लोग भयाक्रांत

रायपुर: राजधानी रायपुर में बीते सोमवार को युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या की गई थी। पूरे मामले में पुलिस 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात विजेंद्र उर्फ लल्ला बंजारे का माना स्थित रवि साहू के ढाबे में इलाक़े में सट्टा खेलाने के नाम पर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। जिसके बाद रात भर कुछ युवक लल्ला को तलाशते रहे। सुबह जब लल्ला अपने घर के पास बैठा था, इसी दौरान कुछ युवक कार में वहां पहुंचे व लल्ला को अपने साथ बैठाकर रवि साहू के ढाबा ले गए।

जहां लल्ला के साथ जमकर मारपीट की गई। इसके बाद सभी युवक लल्ला को माना बस्ती के हनुमान मंदिर के पास ले गये, जहां दिनदहाड़े उसपर चाकू से कई बार हमला किया गया। जिससे लल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने लल्ला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन लल्ला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पूरे मामले में पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने कल देर रात 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिनमे नेतई मंडल, अगस्त विभार, अभिषेक सोनी और रोहित सागर उर्फ छोटू, संजय तांडी शामिल है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button