निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ दावेदारों ने ठोकी ताल
राज्य में नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया है. छत्तीसगढ़ में आज से आचार संहिता लागू हो गयी है। 30 नवंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन भरने की शुरुआत 30 नवंबर से हो जाएगी।
बता दें कि 6 दिसंबर नामांकन की आखिरी तारीख होगी। 9 दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 21 दिसंबर को मतदान किया जाएगा। जबकि 24 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। एक ही चरण में मतदान किया जाएगा।
नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा में मतदान सुबह 7 से 3 बजे तक होगा. मैदानी इलाके में चुनाव सुबह 8 से 5 बजे तक होगा।
कुल 10 नगर निगम, 38 नगर पालिका और 103 नगर पंचायत है. इसके लिए आरक्षण की प्रक्रिया हो गई है. पिछले दिनों प्रदेश की 13 नगर निगम में अनुसूचित जाति के लिए 2 निगमों को आरक्षित किया गया है।



