मरकज से जुड़े हर व्यक्ति की जांच- भूपेश बघेल

मरकज से संबंधित सभी 107 लोगों के सेम्पल लेकर जांच की जा रही है, मरकज में गया कोई व्यक्ति मिसिंग नहीं है, मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्प्रेसिंग के माध्यम से राज्य के पत्रकारों से चर्चा की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लाॅकडाउन उठाने का निर्णय पूरी संवेदनशीलता और सावधानी के साथ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन उठाने का निर्णय करते समय हमें जीवन और जीविका के बीच संतुलन रखना होगा। मुख्यमंत्री ने यह बात आज पत्रकारों से वीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा के दौरान कही। इस चर्चा में रायपुर, बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के लगभग 55 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे अपने दिमाग में से सोशल डिस्टेन्सिग जैसे शब्दों की जगह फिजिकल डिस्टेन्सिंग को लाना होगा। यह बदलाव उन सामाजिक दूरियों जिनके प्रभाव पलायन से लौटे, काम पर वापिस आए मजदूर, पिछड़े तबके के लोगों के होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन प्रेरित लाॅकडाउन से भी आगे बढ़कर ग्राम की जनता ने स्वयं प्रेरित अनुशासन का लाकडाउन का सफल प्रयोग किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button