पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं, लोगो को मिली राहत
आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के दाम पहले के तरह ही हैं।
हालांकि 30 जुलाई को दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम मेें 8.36 रुपये की कटौती थी जिससे दिल्ली में डीजल का दाम बाजार में 73.56 रुपये प्रति लीटर हो गया था।




