डॅा. रमन सिंह के पीए ओपी गुप्ता भेजे गए जेल, 16 को अगली पेशी

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किये गए पूर्व सीएम रमन सिंह के पीए ओपी गुप्ता को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई अब 16 जनवरी को होगी.

इससे पहले ओपी गुप्ता को सिविल लाइन पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था. गुप्ता पर आरोप है कि नाबालिग के साथ लगातार दैहिक शोषण कर रहा था. पीड़िता ने पुलिस को एक सामाजिक संस्था की मदद से लिखित शिकायत दी थी.

जिसके बाद पुलिस ने गुप्ता को शुक्रवार को गिरफ्तार किया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी ओपी गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है. जिसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button