छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

आदिवासी युवती से गैंगरेप…छत्तीसगढ़ में दिल्ली जैसी हैवानियत, आरोपियों में नाबालिग भी शामिल

जगदलपुर। बस्तर में एक युवती के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। यहां मेला देखने गयी एक लड़की के साथ 7 लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि घटना के वक्त लड़की अपने भाई के साथ मौजूद थी, तभी आरोपियों ने भाई को धमका कर मौके से भगा दिया, इसके बाद आरोपियों ने लड़की के साथ हैवानियत करते हुए गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

गैंगरेप की ये सनसनीखेज वारदात नक्सल प्रभावित जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा हैं कि यहां 4 मार्च को मावलीपदर में पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया था। पीड़ित युवती अपने परिजनों के साथ मेला देखने गई हुई थी। परिवार के लोग वहां घूम रहे थे और युवती अपने भाई के साथ स्कूल के पीछे खाना खाने गई थी। इसी दौरान यहां दोनों भाई-बहनों को अकेला देख इलाके के कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। भाई को डरा धमकाकर वहां से आरोपियों ने भगा दिया। इसके बाद युवती चीखने लगी, तो उसके मुंह पर हाथ रख उसे जबरन खींचकर जंगल की तरफ लेकर गए।

यहां तालाब के किनारे सभी आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। 4 मार्च की देर रात युवती के साथ हुए इस दरिंदगी की जानकारी युवती के भाई ने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उसे खोजने निकले। लेकिन अंधेरा और जंगल का इलाका होने की वजह से उसे ढूंढ नही पाए। करीब डेढ़ से 2 घंटे के बाद पीड़ित युवती खुद स्कूल के पास पहुंची, यहां परिजनों से उसकी मुलाकात हुई। इधर युवती ने उसके साथ हुई इस दरिंदगी की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद 5 मार्च की सुबह पीड़ित परिवार थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराया गया।

जिसके बाद पुलिस ने तत्काल इस मामले में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम बनाकर दरभा थाना क्षेत्र के गुमड़पाल में छापामार कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में दुलगो पोड़ियामी, बुधराम मड़काम, कुम्मा कवासी,आयतु मड़कामी सहित सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल हैं। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसडीओंपी ने बताया कि एफआईआर होने के बाद 12 घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाई कर इस वारदात में शामिल सभी 7 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button